फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दीवार में छिपा ज्ञान का भंडार, स्वच्छता भी मिली चाकचौबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिले के सुरला शिक्षा खंड की दुर्गम राजकीय प्राथमिक पाठशाला चमियाड़ दूसरे स्कूलों के लिए मिसाल पेश कर रही है। स्कूल की हर दीवार बच्चों को ज्ञान बांट रही है। यहां कोने-कोने में सामान्य ज्ञान और किताबी विषय से संबंधित जानकारी उकेरी गई है। स्कूल में सफाई व्यवस्था भी चकाचक है। कक्षाओं में विद्यार्थियों के लिए खिलौने भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की टीम ने वीरवार को स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद टीम भी स्कूल की व्यवस्था की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सकी। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि विद्यार्थी निजी स्कूल की तर्ज पर वर्दी पहनकर आए हैं। बीआरसीसी सुरला रेखा चौहान, केंद्रीय मुख्य शिक्षक सुरला नरेंद्र पुंडीर, डाइट से कनिष्ठ अभियंता तपेंद्र सिंह ने वीरवार को निरीक्षण किया। स्कूल के चप्पे-चप्पे पर सामान्य ज्ञान और विषय से संबंधित जरूरी जानकारी उकेरी गई है। दीवारों पर लिखे संदेश विद्यार्थियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहे हैं।
टीम ने कक्षा में बैठे विद्यार्थियों से विषय से संबंधित सवाल भी किए। इनके जवाब भी संतोषजनक मिले। समग्र शिक्षा से संबंधित अभिलेख भी जांचे, जो सही पाए गए। कनिष्ठ अभियंता तपेंद्र सिंह ने स्कूल प्रभारी और स्कूल प्रबंधन समिति से जुड़े लोगों को समग्र शिक्षा अभियान में भवन की मरम्मत के लिए आए 2.30 लाख रुपये को खर्च करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीआरसीसी सुरला रेखा चौहान ने बताया कि दुर्गम क्षेत्र के इस स्कूल में सफाई व्यवस्था शानदार है। इतनी सफाई तो शहर में बने स्कूलों में भी नजर नहीं आती। उन्होंने बताया कि प्रभारी शिक्षक चमन लाल और सहयोगी अध्यापक संदीप ठाकुर के प्रयासों से स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ सफाई व्यवस्था भी शानदार है। इसके लिए स्कूल स्टाफ और प्रबंधन समिति बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें