फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सूखे से टमाटर का आकार घटा, पाले से मुरझा रहीं फसलें

विज्ञापन
विज्ञापन
लहसुन पर सबसे ज्यादा असर, पांच महीने से नहीं हुई बारिश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कफोटा/शिलाई(सिरमौर)। ट्रांसगिरी क्षेत्र में लगातार बारिश न होने के कारण किसानों की नगदी फसलें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। क्षेत्र की मुख्य नगदी फसलें लहसुन, टमाटर और मटर हैं। इन पर सूखे का सबसे अधिक असर पड़ रहा है। गिरिपार के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लहसुन और टमाटर की खेती होती है, जबकि मध्यम उंचाई वाले क्षेत्रों में मटर लगाया जाता है।
किसानों का कहना है कि पिछले पांच महीनों से बारिश न होने के कारण क्षेत्र में सूखे जैसे हालात बन गए हैं। ठंडी रातों में पाला पड़ने से फसल मुरझा रही हैं, पानी की कमी के चलते टमाटर के दाने छोटे हो रहे हैं, लहसुन के पत्ते मुरझा रहे हैं और मटर सूखने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रामलाल, बलबीर सिंह, सूरत सिंह, मामराज, दयाराम, सुमेर चंद और कमलेश कुमार ने बताया कि फसलों की बर्बादी से उनकी पूरी सालभर की आमदनी संकट में पड़ सकती है। उन्होंने प्रशासन से सिंचाई सुविधाओं और राहत की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें