पांवटा साहिब (सिरमौर)। पातलियों के समीप ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई जिसमें ट्रैक्टर तेज रफ्तारी से बाइक को काफी दूर कर घसीटते हुए ले गया। हादसे में घायल बाइक चालक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मेलियो निवासी जसविंद्र शर्मा के बयान पर मामला दर्ज किया है।
उन्होंने कहा कि अपने काम से पातलियों आया था। देर शाम लोकमित्र केंद्र के पास बाहर खड़ा था तभी एक बाइक माजरा की तरफ से तेज रफ्तारी से आई। बातापुल की तरफ से माजरा की तरफ जाते ट्रैक्टर के साथ बाइक टक्करा गया। ट्रैक्टर से टकराने से चालक सड़क में गिर गया। बाइक ट्रैक्टर के नीचे जा गिरा, बाइक को तेज रफ्तारी में ट्रैक्टर चालक काफी आगे तक घसीटते ले गया।
प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि हादसा बाइक चालक और ट्रैक्टर चालक के दोनों की तेज रफ्तारी के कारण हुआ है। घायल बाइक चालक ने अपना नाम हर्ष वर्मा और ट्रैक्टर चालक का नाम रज्जाक मोहम्मद दोनों निवासी पीपलीवाला हैं। सूचना मिलने पर पांवटा थना से जांच अधिकारी मानदास की टीम में जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।