फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लंबित मांगों को लेकर चालक और परिचालक यूनियन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबित मांगों को लेकर चालक और परिचालक यूनियन ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

आरोप कर्मचारियों का नहीं दिया जा रहा 59 करोड़ रुपये का रात्रि भत्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश में चल रहे चालक और परिचालकों के आंदोलन के मद्देनजर बुधवार को नाहन डिपो के चालक व परिचालकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश चालक व परिचालक कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे जिन्होंने चालक व परिचालकों की मांगों को लेकर एकजुटता के साथ डटे रहने की अपील की।
हिमाचल प्रदेश चालक यूनियन के अध्यक्ष मिलाप सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 6 मार्च तक समय दिया है, अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती तो चालक व परिचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल सहित अन्य कोई भी आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर सकते हैं। इसलिए चालक व परिचालक यूनियन इसके लिए तैयार रहे। चालक यूनियन के अध्यक्ष मिलाप सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से हिमाचल के कर्मचारियों का रात्रि भत्ता जो 59 करोड़ रुपये है नहीं दिया जा रहा है। इसी तरह हिमाचल में चालक व परिचालकों की पदोन्नति भी नहीं की जा रही है। मान सिंह ने कहा कि सभी विभागों को 50 हजार की किस्त मिल गई है लेकिन एचआरटीसी के कर्मचारियों को ये किस्त नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चालक यूनियन के उपप्रधान योगराज, सह कोषाध्यक्ष धमेंद्र शर्मा, परिचालक यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रीतमोहन और उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें