फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भूपपुर में बंद नाली बनी आफत, बरसात से पहले सफाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन-पांवटा हाईवे पर गंदा पानी घरों में घुसने का बना खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नाहन - पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर भूपपुर के पास बनी ड्रेनेज के बंद होने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। बरसात का मौसम शुरू होने वाला है लेकिन अभी तक नाली (ड्रेनेज) की सफाई न होने से गंदा पानी सड़क पर भरकर लोगों के घरों में घुसने का खतरा पैदा हो गया है।
भूपपुर निवासी शिव सिंह असवाल ने बताया कि हाईवे पर बनी नाली पिछले काफी समय से मिट्टी और कचरे से बंद पड़ी है। बरसात होते ही पानी की निकासी नहीं हो पाती और सारा गंदा पानी रिहायशी इलाके की तरफ मुड़ जाता है। पिछले साल भी यही स्थिति थी, जिससे कई घरों में पानी घुस गया था और लोगों का सामान खराब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मानसून शुरू होने से पहले नाली की सफाई करवाई जाए ताकि लोगों को जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर नाली साफ नहीं हुई तो इस बार भी भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें