फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की पेन डाउन स्ट्राइक से बढ़ा मरीजों का मर्ज

विज्ञापन
पेन डाउन हड़ताल के बीच नाहन मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के बाहर चिकित्सकों के इंतजार में बैठे मरीज व त? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में चिकित्सकों की पेन डाउन हड़ताल के चलते शनिवार को तीसरे दिन भी मरीजों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। आलम यह है कि हड़ताल के बीच ओपीडी के बाहर मरीजों की संख्या काफी बढ़ रही है। जो मरीज सुबह नौ बजे अस्पताल पहुंच रहे हैं, उनका नंबर दोपहर बाद काफी जद्दोजहद के बाद लग रहा है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह साढ़े 10 से 11 बजे के बीच दर्जनों मरीज ओपीडी के बाहर बैठे हैं। ओपीडी में चिकित्सक की सेवाएं न मिलने से मरीज मायूस दिखे। मेडिकल कॉलेज में शिलाई से पहुंचे सतपाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुरेखा को घुटनों के दर्द के चलते उपचार के लिए लाए हैं, लेकिन यहां चिकित्सक न होने के कारण परेशान होना पड़ा। इसी तरह नाहन के अमरपुर मोहल्ला निवासी मोहित शर्मा ने बताया कि उसकी रीड की हड्डी में समस्या है, जिसके उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा। यहां चिकित्सकों की हड़ताल के चलते लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। गुन्नूघाट निवासी रमेश कुमार ने बताया कि शूगर की बीमारी से पीड़ित हैं। समय पर उपचार न मिलने से मरीजों का मर्ज बढ़ रहा है।
........
रोगी हाथों में पर्चियां थामें करते रहे इंतजार
ददाहू (सिरमौर)। चिकित्सकों की पेन डाउन हड़ताल का शनिवार को तीसरे दिन भी गहरा असर दिखाई दिया। रोगी हाथों में पर्चियां थामे घंटों तक ओपीडी के बाहर इंतजार करते रहे। कई मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ा। शनिवार को अवकाश होने के कारण रोगियों की संख्या अधिक रही। कोई दांत के दर्द से कराह रहा था तो कोई बुखार की चपेट में था। किसी को पेट दर्द की पीड़ा सहन करनी पड़ रही थी, लेकिन साढे़ 11 बजे के बाद ही चिकित्सकों ने ओपीडी में सेवाओं को बहाल किया। सुबह साढे़ नौ से साढे़ 11 बजे तक रोगी इलाज के लिए तरसते रहे। इस दौरान चिकित्सकों ने आपातकालीन सेवाओं को प्रभावित नहीं होने दिया। महिलाओं के प्रसव भी करवाए गए। सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉ. अमनप्रीत सिंह ने बताया कि एचएमओए के आवाहन पर सुबह दो घंटे पेन डाउन हड़ताल पर रहने का फैसला लिया गया है। चिकित्सकों की मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाता, तब तक सुबह दो घंटे पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें