विज्ञान प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में साजिद, गौरव और उमेकलसुम रहे अव्वल
उच्च पाठशाला ढाकवाला में गणित और विज्ञान प्रश्नोत्तरी स्पर्धा आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय ढाकवाला में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान और यूथ ईको क्लब के सौजन्य से विज्ञान व गणित की स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
यह स्पर्धाएं मुख्य अध्यापिका अंशु चौधरी के नेतृत्व में हुईं। इसमें विज्ञान प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में साजिद, गौरव और उमेकलसुम और गणित प्रश्नोत्तरी में रोजीना, हसरत व मोहम्मद अब्बास ने पहले स्थान पर जीत दर्ज की। इसके अलावा विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए भारतीय भू- विज्ञान सर्वेक्षण संस्थान सुकेती भी ले जाया गया। वहां प्राचीन पशु पक्षियों के मॉडल देखकर बच्चे आश्चर्य चकित रह गए।
उन्होंने पूर्व में पाए जाने वाले विशालकाय जानवरों की हड्डियां भी देखीं। इससे पूर्व यूथ व ईको क्लब के सौजन्य से बच्चों को रेणुका जी आद्र्रभूमि का भ्रमण भी करवाया गया। यहां बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे और पशुओं को देखा।