फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर में 25 दिन में 40 हजार क्विंटल धान की हुई खरीद

विज्ञापन
धौलाकुआं मंडी में धान की बिक्री के लिए खड़े ट्रैक्टर। संवाद
विज्ञापन
दोनों मंडियों में धान बिक्री के लिए प्रतिदिन पहुंच रहे 140 ट्रैक्टर
विज्ञापन

लाइनों में दो-दो दिनों तक बारी का इंतजार कर रहे किसान
भजन चौधरी
धौलाकुआं (सिरमौर)। जिले के पांवटा साहिब और धौलाकुआं में संचालित मंडियों में धान बिक्री के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दोनों मंडियों में 25 दिन में 40 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई। आलम यह है कि इन दिनों क्षेत्र में धान की फसल बेचने को लेकर किसान मंडियों में दो-दो रातें गुजारने पर मजबूर हैं। प्रतिदिन 100 के आसपास ट्रैक्टर पांवटा साहिब की मंडी में पहुंच रहे हैं, जबकि धौलाकुआं की मंडी में 35 से 40 ट्रैक्टर रोज आ रहे हैं। पांवटा की मंडी में 10 झरनों पर छनाई भराई से 35 से 40 ट्रैक्टर ही खाली हो पा रहे हैं, वहीं धौलाकुआं में 15 से 20 ट्रैक्टर खाली हो पाते हैं। शेष बचे ट्रैक्टर लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। नंबर आने में कई बार दो दिन तक मंडियों में ही रात भी गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मंडियों में भारी भीड़ को देखते हुए किसानों को मजबूर होकर हरियाणा की खिदराबाद और रणजीतपुर मंडी में औने-पौने दामों पर धान बेचने पड़ रहे हैं। क्षेत्र के किसान जसबीर सिंह, मूरख राम, द्वारका प्रसाद, रविंद्र, राजेश चौधरी आदि ने बताया कि यहां की मंडियों में 2,389 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिलने के बाद भी दो दिन ट्रैक्टर की दिहाड़ी ज्यादा देनी पड़ रही है। हरियाणा की मंडियों में सरकारी रेट से 200 रुपये कम दाम दे रहे हैं, ऐसे में किसानों को नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, मंडी समिति के अध्यक्ष सीता राम शर्मा ने बताया कि 40 हजार क्विंटल के करीब धान की खरीद हो गई है। किसानों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।
.........संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें