फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अंकिता भंडारी मामले और नेहा राठौर प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, भेजा ज्ञापन

Wed, 21 Oct 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
राजगढ़ में राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन देते पच्छाद कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
नेहा राठौर के खिलाफ कथित भ्रामक खबर प्रसारित करने पर टीवी चैनल की जांच की उठाई मांग
विज्ञापन

महिलाओं की गरिमा और सम्मान की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। अंकिता भंडारी मामले में कथित वीआईपी संलिप्तता की जांच और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा राठौर के खिलाफ प्रसारित खबर को लेकर पच्छाद कांग्रेस ने आवाज उठाई है। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष सुनील शर्मा की अध्यक्षता में एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर दोनों मामलों में उचित कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की।
ज्ञापन में अंकिता भंडारी मामले में परिजनों की ओर से उठाई जा रही विस्तृत जांच की मांग का समर्थन करते हुए राष्ट्रपति से मामले की तत्काल जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। कांग्रेस ने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना और उनकी गरिमा एवं प्रतिष्ठा की रक्षा करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

पच्छाद कांग्रेस ने नेहा राठौर के खिलाफ एक निजी टीवी चैनल पर प्रसारित समाचार पर भी सवाल उठाए। पार्टी का आरोप है कि गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग के जरिए नेहा राठौर को कथित सेक्स रैकेट से जोड़ने की कोशिश की गई। कांग्रेस ने कहा कि बाद में वास्तविकता सामने आने पर चैनल ने संक्षिप्त रूप से माफी मांगी, लेकिन ऐसी खबरों से किसी महिला की प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।
ज्ञापन के माध्यम से महिलाओं की न्याय तक पहुंच, गरिमा और सम्मान की रक्षा तथा उत्पीड़न, शोषण और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले कृत्यों से सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को राष्ट्रपति के समक्ष रखा गया। कांग्रेस ने संबंधित टीवी चैनल की कथित गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग भी की।
विज्ञापन

इस दौरान जिला सिरमौर कांग्रेस महासचिव विवेक शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं जिला सिरमौर पंचायती राज के अध्यक्ष विक्रम जेलदार, पच्छाद कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमन ठाकुर, पच्छाद अनुसूचित जाति कांग्रेस अध्यक्ष दिलावर सिंह, बलवीर वर्मा, युवा नेता विकास कंवर, राजगढ़ जोन अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, भूपेंद्र ठाकुर, धर्मेंद्र अत्रि, लक्की राणा, विजेंद्र ठाकुर और सुरजीत ठाकुर सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें