पुरुष वर्ग हॉकी में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून बना चैंपियन
बैडमिंटन ओपन में विक्रांत-रक्षित और 35 वर्ष से अधिक में विक्रांत-अरुण विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। राज्यस्तरीय यमुना शरद महोत्सव 2023 पांवटा साहिब में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के पुरुष हॉकी मुकाबले का खिताब महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने जीत लिया।
फाइनल मुकाबले में देहरादून ने माजरा सीनियर 2-1 से पराजित करके ट्रॉफी अपने नाम की। हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच के मुख्यातिथि निदेशक वैली आयरन एंड स्टील रामपुर माजरी धौलाकुआं नवीन अग्रवाल ने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद इनाम राशि वितरित की।
वहीं राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के बैडमिंटन ओपन पुरुष वर्ग का फाइनल मैच विक्रांत-रक्षित और अभिषेक-अरविंद की जोड़ी के बीच हुआ, जिसमें विक्रांत-रक्षित की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज कर बैडमिंटन ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अभिषेक व अरविंद की टीम उपविजेता रही।
वहीं बैडमिंटन आयु 35 वर्ष से अधिक वर्ग में मानवेंद्र ठाकुर-चतर सिंह और विक्रांत-अरुण के बीच फाइनल मैच हुआ, जिसमें विक्रांत-अरुण की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज कर बैडमिंटन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर व चतर सिंह की टीम उपविजेता रही।
फाइनल मैच के मुख्यातिथि वाइस प्रेजिडेंट बायोलॉजिकल ई लिमिटेड निहालगढ़ महिपाल रेड्डी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व नकद इनाम राशि देकर पुरस्कृत किया।
सिरमौर पुलिस की तरफ से बैडमिंटन स्पोर्ट्स शिव मंदिर खेलकूद परिषद बद्रीपुर ने कांप्लेक्स उपलब्ध करवाने पर विशेष आभार जताया। संवाद
...
राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव खेल के 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बैडमिंटन विजेता व उप विजेता