ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
प्राथमिक स्तर पर हुई स्पर्धा में अन्वी शर्मा व प्राची गोयल प्रथम, गरिमा व अद्विका द्वितीय और आराध्या व तेजस्वी तृतीय स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग में दृृष्या गोयल व सौम्या पहले, अद्विका दूसरे और सूर्यावंशिका तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में तमन्ना प्रथम, अन्वी द्वितीय और सुहानी शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रधानाचार्य धनेंद्र गोयल ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए नृत्य के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर स्कूल के अन्य अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।