फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: स्कूलों में आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवाने पर दिया जोर

विज्ञापन
शिक्षा खंड ददाहू की मासिक समीक्षा बैठक में मौजूद  विद्यालयों के प्रभारी। संवाद
विज्ञापन
स्कूलों में आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवाने पर दिया जोर
विज्ञापन

शिक्षा खंड ददाहू में मासिक समीक्षा बैठकों की तिथि निर्धारित
ददाहू में खंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। शिक्षा खंड ददाहू में सोमवार को खंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाटगढ़ के प्रधानाचार्य कमल जीत ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए मासिक समीक्षा बैठकों की तिथियों की घोषणा की। इसमें जिला स्तर पर 15, खंड स्तर पर 18 और कलस्टर स्तर पर 21 तारीख निर्धारित की गई।
बैठक में समग्र शिक्षा के माध्यम से स्कूलों में चल रही विभिन्न गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा के बाद बच्चों के शैक्षणिक स्तर मेंं सुधार को लेकर भी आवश्यक बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सभी विद्यालयों के प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों ने अपने विचारों को साझा करते हुए गुणात्मक सुधार को लेकर प्रयास करने का संकल्प भी लिया।
इस मौके पर बीआरसीसी ददाहू विजेश अत्री सहित क्लस्टर भाटगढ़, ददाहू, बेचड़ का बाग से विद्यालय प्रमुख एवं समग्र शिक्षा के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें