फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: युवाओं ने रामायण मंचन से दिया मर्यादा का संदेश

विज्ञापन
उपमंडल संगड़ाह के लगनू में आयोजित सांस्कृतिक संध्या एवं रामायण मंचन में मौजूद लोग। संवाद 
विज्ञापन
लगनू गांव में दिवाली पर सजी सांस्कृतिक संध्या, लोक गायिका वर्षा ठाकुर और गुज़टा ब्रदर गेहल की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
विज्ञापन

आदर्श नवयुवक मंडल ने किया आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों ने देर रात तक लिया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। नागरिक उपमंडल संगड़ाह में दिवाली को लेकर उत्सव गांव-गांव जारी हैं। इसी कड़ी में लगनू गांव में आदर्श नवयुवक मंडल की ओर से सांस्कृतिक संध्या एवं रामायण मंचन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। लोक संस्कृति से जुड़े गीतों और रामायण के मंचन ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल सोम प्रकाश शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि हिमस्टार निधि लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक जसवंत सिंह और अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में लोक गायिका वर्षा ठाकुर और गुज़टा ब्रदर गेहल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। उनके गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। वहीं, स्थानीय युवाओं ने रामायण का मंचन कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन को प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से लोगों को सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर पंचायत प्रधान तपेंद्र राणा, उपप्रधान ओमप्रकाश चौहान, सुनील शर्मा, भीम सिंह नंबरदार, गोविंद कंठ, ओमप्रकाश शर्मा, लेखराम शर्मा, अमर सिंह ठाकुर और मंडल प्रधान रोहित कंठ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन सुरेंद्र कंठ ने किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लगनू गांव में दिवाली के अवसर पर कई वर्षों से बूढ़ेच (बूढ़ा नृत्य) और सांस्कृतिक संध्या आयोजित करने की परंपरा चली आ रही है। गांव के युवा और बुजुर्ग मिलकर लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्य और रीति-रिवाजों को जीवित रखने में योगदान दे रहे हैं। आदर्श नवयुवक मंडल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

उपमंडल संगड़ाह के लगनू में आयोजित सांस्कृतिक संध्या एवं रामायण मंचन में मौजूद लोग। संवाद 

उपमंडल संगड़ाह के लगनू में आयोजित सांस्कृतिक संध्या एवं रामायण मंचन में मौजूद लोग। संवाद 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें