फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भाई-बहन के प्रेम से सराबोर हुआ सिरमौर, धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
राखी बांधने मायके पहुंचीं बहनें, दिनभर रहा जश्न का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी नाहन/शिलाई/सराहां/सतौन/रोनहाट (सिरमौर)। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व सिरमौर जिले में धूमधाम से मनाया गया। अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर बहनों ने अपनी रक्षा का वचन लिया। इस मौके पर दूरदराज के क्षेत्रों में ब्याही गई महिलाएं भी अपने मायके पहुंचीं और भाइयों को राखी बांधी। इस पर्व पर घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए।
जिला मुख्यालय नाहन सहित जिला भर में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखियां बांधी। बदले में भाइयों ने अपनी बहनों की रक्षा का वादा किया। रक्षाबंधन को लेकर बहनों ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं।
विज्ञापन

बहनों ने अपने भाइयों को टीकाकर लगाकर कलाई में राखी बांधी और मुंह मीठा कराया। जीवन भर अपनी रक्षा का वचन भाइयों से लिया। भाई भी पीछे नहीं रहे। अपनी बहन को खुश करने के लिए तोहफे के अलावा कपड़े व नकदी आदि उपहार में दी। बहनों ने भाइयों को राखी बांधने के बाद आरती उतारी। पर्व को लेकर छोटे बच्चों में अधिक उत्साह रहा।

बाक्स
डीजे की धुनों पर युवाओं ने उड़ाए पतंग
नाहन। रक्षाबंधन पर्व पर नाहन में लोगों ने दिनभर पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। इस बार गत वर्षों की अपेक्षा अधिक लोगों ने इस रस्म को निभाया। नाहन में रियासतकाल से ही पतंगबाजी की प्रथा चली आ रही है। हालांकि पहले की तुलना में अब पतंगबाजी के चलन में निरंतर गिरावट आ रही है। बावजूद इसके राखी पर्व पर इस बार पिछले सालों की तुलना में अधिक लोगों ने इस रस्म को निभाया।
विज्ञापन


बाक्स
चाइनीज डोर से फंसकर उलझते रहे लोग

नाहन। पतंगबाजी के बाद कटी पतंगों की डोर गलियों और बाजार में बिखरी रही। लोग इनसे दिनभर उलझते रहे। बता दें कि लोग अब प्रतिबंधित चाइनीज डोर का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह प्लास्टिक की डोर इतनी मजबूत है कि आसानी से टूटती नहीं। इससे पक्षियों को जहां अपनी जान गंवानी पड़ रही है, वहीं लोगों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें