हरिपुरधार (सिरमौर)। परमहंस योगानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चाड़ना के लिए शुक्रवार का दिन बेहद भावुक रहा। विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एवं संस्थापक बालराज भलूणी की अस्थियों के विसर्जन के लिए उनके परिवारजन हरिद्वार गए हुए थे। इसी भावुक पल के बीच बोगधार में आयोजित अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में परमहंस योगानंद विद्यालय के खिलाड़ियों ने कबड्डी के फाइनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। खिलाड़ियों ने अपनी इस जीत और ट्रॉफी को दिवंगत गुरु बालराज भलूणी को समर्पित किया। संवाद