फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बहनों, बुआओं ने भाई-भतीजों के कान पर जौ रख की रक्षा की मंगलकामना

विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा पर्व पर घर-घर में हुआ जया-विजया-अपराजिता देवियों का पूजन
विज्ञापन

जीत के लिए शक्तियों की श्रद्धा से की गई पूजा-अर्चना
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। दशहरा पर्व पर वीरवार को नाहन में जया-विजया-अपराजिता देवियों का पूजन घर-घर में किया गया। सुबह सबसे पहले घरों के प्रांगण को गोबर से लीपकर स्वच्छ किया। इसके बाद उस स्थान पर शक्तियों के प्रतीक के रूप में गोबर की पाथियां स्थापित की गईं। इसके बाद भगवान गणेश के पूजन के बाद जया-विजया-अपराजिता का पूजन किया गया।
बता दें कि दशहरे पर किसी कार्य में जीत हासिल करने के लिए शक्तियों की श्रद्धा के साथ की गई पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। पूजा के दौरान घरों में उगाए गए जौ के साथ-साथ अस्त्र-शस्त्र, पुस्तकों कलम आदि की भी पूजा की जाती है। पूजा के बाद बहनें व बुआ अपने भाइयों व भतीजों के कानों पर जौ रखकर उनकी रक्षा की मंगलकामनाएं करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि रियासत काल से भी पूर्व यदुवंशी कुल में विजय दशमी के दिन जया-विजया-अपराजिता देवियों की पूजा-अर्चना की जाती रही है। सदियों पुरानी चली आ रही इस धार्मिक परंपरा का आज भी निर्वहन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें