एक दिसंबर की रात को जाने-माने लोक कलाकार देंगे प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। जिले के गिरिपार आंजभोज क्षेत्र के केंद्र बिंदु नघेता में बूढ़ी दीपावली पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। एक दिसंबर की शाम को होने वाले कार्यक्रम में जाने-माने लोक कलाकार प्रस्तुति देंगे।
इसको लेकर नघेता सभागार में नवयुवक मंडल कांडों रयाण के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। प्रधान हितेंद्र शर्मा, महासचिव नवनीत शर्मा, दिनेश शर्मा, अमरेश रयान और जयदीप शर्मा ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में कपिल शर्मा, गौरव चौहान, खजान कंवर, हितेंद्र शर्मा सहित कई अन्य लोक गायकों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम एक दिसंबर को शाम सात बजे शुरू होगा। स्थानीय कलाकारों के बाद कपिल शर्मा बतौर स्टार कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर व्यवसायी मनीष तोमर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे। पांवटा के तहसीलदार ऋषभ शर्मा, गुमान सिंह चौहान, हिरदा राम चौहान, रंगी लाल चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता जग्गी राम शर्मा, अधिवक्ता सियाराम शर्मा, समाजसेवी नितिन शर्मा, रणदेव शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, तोता राम शर्मा विशिष्ट अतिथि रहेंगे।