फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: प्रथम वर्ग फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में श्रेयांश एवं अनम प्रथम रही

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम वर्ग फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में श्रेयांश एवं अनम प्रथम रही
विज्ञापन

क्लस्टर स्तर बाल मेला के समूह नृत्य में पीएमश्री पांवटा स्कूल प्रथम
मुख्यातिथि खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अरुणा शर्मा ने बांटे पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीएमश्री राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला पांवटा साहिब के प्रांगण में क्लस्टर स्तर बाल मेले का आयोजन हुआ। बाल मेले का शुभारंभ खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अरुणा शर्मा और प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।

केंद्रीय मुख्य शिक्षिका कविता शर्मा ने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत केंद्र पाठशाला पांवटा साहिब के अधीनस्थ आने वाली सात पाठशालाओं रामपुरघाट, देवीनगर, कुंजा मतरालियों, बेहड़ेवाला भुंगरनी, पट्टी नत्था सिंह, और पीएमश्री राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला पांवटा साहिब के करीब 120 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पहले वर्ग में कक्षा प्रथम से तृतीय तथा दूसरे वर्ग में कक्षा चौथी एवं पांचवीं के बच्चों की प्रतियोगिता करवाई गई।
प्रथम वर्ग की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में श्रेयांश पीएमश्री पांवटा साहिब और अनम बेहड़ेवाला ने प्रथम स्थान, आयशा रामपुरघाट ने द्वितीय और परी मिश्रा पीएमश्री पांवटा साहिब ने तृतीय स्थान पर रही। एकल गायन प्रतियोगिता में पट्टी नत्थासिंह के पीयूष ने प्रथम, रामपुरघाट की साक्षी द्वितीय तथा पांवटा साहिब की वैष्णवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
एकल नृत्य में देवीनगर की अंशिका प्रथम, पांवटा साहिब की श्रुति द्वितीय रही। म्यूजिकल चेयर में कुंजा मतरालियों की गुंजन प्रथम और बेहड़ेवाला की निकिता द्वितीय रही।
द्वितीय वर्ग में प्रश्नोत्तरी में पांवटा साहिब की रिया और प्रिया प्रथम, देवी नगर के अर्णव सिंगटा और तान्या शर्मा द्वितीय तथा रामपुर घाट के मोहम्मद सलमान और आलिया तृतीय स्थान पर रहे। समूह नृत्य में पीएमश्री पांवटा साहिब प्रथम, बेहड़ेवाला द्वितीय तथा कुंजा मतरालियों तृतीय स्थान पर रहा। एकल गान में एंजेल पीएमश्री पांवटा साहिब प्रथम, अवनी बेहड़ेवाला और तनिष्का रामपुर घाट द्वितीय तथा वैष्णवी पट्टी नत्थासिंह तृतीय रही। एकल नृत्य में ईशु बेहड़ेवाला प्रथम, कुमरा कुंजा मतरालियों द्वितीय तथा वैष्णवी पट्टीनाथ सिंह एवं अंशिका देवी नगर तृतीय रही।
विज्ञापन



इस अवसर पर मुख्य शिक्षक इंद्रजीत सिंह, गोपाल चौधरी, बलवीर ठाकुर, संगीता शर्मा, विजय भट्ट, सतपाल सिंह, मीनाक्षी, कांता ठाकुर, रामलाल हांडा, प्रताप सिंह, दुलाराम, प्रदीप कुमार, अंजू देवी, उषा देवी, गीता ठाकुर, रीना, वीना, नीरज कोमल, बिंदू शर्मा व अमरप्रीत मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें