फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ट्रक और बाइक की टक्कर में पत्नी सहित अग्निशमन कर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक और बाइक की टक्कर में पत्नी सहित अग्निशमन कर्मी घायल
विज्ञापन

नाहन-कुम्हारहट्टी हाईवे पर चबाहां के समीप पेश आया हादसा, प्रशासन ने जारी की 10 हजार की फौरी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नाहन-कुम्हारहट्टी हाईवे पर चबाहां के समीप एक ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में अग्निशमन कर्मी और उनकी पत्नी घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन में लाया गया है। उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन-कुम्हारहट्टी नेशनल हाईवे पर चबाहां के समीप ट्रक व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार अग्निशमन कर्मी बलबीर सिंह और उनकी पत्नी आशा देवी निवासी डगरांह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच की जा रही है।

एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि हादसे में घायल पति-पत्नी को प्रशासन की तरफ से 5000-5000 रुपये फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें