फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतौन पंचायत में गहराया पेयजल संकट

Tue, 21 Feb 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
water shimla
विज्ञापन

विज्ञापन
सतौन (सिरमौर)। गिरिपार इलाके की सतौन पंचायत में पेयजल संकट गहरा गया है। करीब पांच हजार की आबादी पेयजल समस्या से जूझ रही है। ग्रामीणों को निजी व किराये के वाहनों में पानी ढोकर अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लिहाजा, ग्रामीणों का विभाग की लापरवाही के खिलाफ गुस्सा फूट रहा है। आलम यह है कि पंचायत के एक बड़े हिस्से में पिछले दो दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। जबकि पंचायत का वार्ड नंबर पांच पिछले 10 दिन से यह समस्या झेल रहा है। ग्रामीण पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। 

ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के चलते लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। सतौन पंचायत प्रधान रजनीश चौहान, कुलदीप शर्मा, फ्रेंड्स क्लब के उपाध्यक्ष प्रेम तोमर, विशाल चौहान, महिला मंडल प्रधान राधा चौधरी, रेखा तोमर व कर्मवीर चौहान आदि ने बताया कि सतौन के 5 हजार ग्रामीण दो दिनों से पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की लापरवाही से ऐसा हो रहा है। पंचायत प्रधान रजनीश चौहान ने बताया कि सतौन के ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति करने वाले मैन सोर्स के समीप स्थित एक टैंक में घास व पत्ते आदि एकत्रित होकर फंस रहे हैं। इस कारण पानी की सप्लाई बाधित हो जाती है। 
विज्ञापन


पिछले दो दिनों से विभाग का कोई कर्मचारी पत्तों की सफाई के लिए सोर्स टैंक के पास नहीं गया है। यह एक बहुत बड़ी लापरवाही है। सतौन में मौजूद अधिकतर हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। विभाग उन्हें भी ठीक नहीं कर रहा है। इस कारण ग्रामीणों को पानी भरने के लिए नदी नालों का रुख करना पड़ रहा है। ग्रामीण नहाने और कपडे़ धोने के लिए दो किमी दूर जा रहे हैं और पीने के लिए पानी छोटी गाड़ियों से भर कर घरों तक पहुंचा रहे हैं। 

वार्ड नंबर पांच का तो ये हाल है कि जिस दिन पानी आता है उस दिन भी एक बाल्टी से ज्यादा पानी लोग नहीं भर पाते हैं। जबकि, अभी गर्मी का मौसम शुरू भी नहीं हुआ है। यदि अभी यह हाल है तो विभाग आने वाली गर्मियों में कैसे पानी की सप्लाई सुचारु रखेगा। पंचायत प्रधान ने बताया कि यदि विभाग पानी की सप्लाई सुचारु नहीं कर पाया तो पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल पांवटा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री से मिलेगा और विभाग की शिकायत करेगा। 
विज्ञापन

उधर, सतौन सेक्शन के कनिष्ठ अभियंता रघुवीर सिंह ने बताया कि रविवार को कर्मचारी टैंक की सफाई के लिए नहीं गए थे। इस कारण पानी की समस्या हो रही है। जल्द ही पानी की सप्लाई नियमित कर दी जाएगी। टैंक की सफाई करवाकर लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें