फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिक्कर गांव में पानी के लिए मचा हाहाकार

Fri, 29 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/ सराहां (सिरमौर)।
विज्ञापन
अब शहर में वैकल्पिक दिनों पर पानी की अप साइड और डाउन साइड सप्लाई खुलेगी।
विज्ञापन
पच्छाद विकास खंड के टिक्कर गांव में पेयजल समस्या विकराल होती जा रही है। ग्राम पंचायत सराहां के प्रभावित टिक्कर गांव में दो सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप्प है जिससे गांव में पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। गांव को आईपीएच विभाग ने सैर-भराल-टिक्कर उठाऊ पेयजल योजना से जोड़ा है लेकिन विभाग ने पिछले दो सप्ताह से यह स्कीम बंद कर रखी है।
विज्ञापन


टिक्कर के ग्रामीणों सुभाष ठाकुर, रमन पुंडीर, रमेश पुंडीर, दिनेश शर्मा, राजन पुंडीर, लेखराज शर्मा, रतन सिंह, कुंदन सिंह व रजत पुंडीर ने बताया कि दो सप्ताह से गांव में आईपीएच विभाग ने पानी उपलब्ध नहीं करवाया है।

टिक्कर गांव के लोग पानी के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं, मगर आईपीएच विभाग सराहां टिक्कर गांव को किसी अन्य योजना से भी पेयजल उपलब्ध नहीं करवा रहा है। आईपीएच विभाग न तो सैर-भराल-टिक्कर उठाऊ पेयजल योजना को चला रहा है और न ही टिक्कर गांव को बडू साहिब-सराहां वर्धन उठाऊ पेयजल योजना से जोड़ रहा है।
विज्ञापन


2 सप्ताह से लोग एक मात्र बावड़ी में भी पानी नहीं मिल रहा है। इस टिक्कर गांव की बाबड़ी से टिक्कर, बटोल, कालोनी व बाईपास के करीब 700 लोग पानी के लिए निर्भर हैं। आलम यह है लोग दिन और रात को बारी-बारी बावड़ी से गिलास व जग से पानी के बर्तन भर रहे हैं जिससे रोज अब गांव में लड़ाई-झगड़े शुरू होने लगे हैं।

जिला सिरमौर शिकायत निवारण समीति सदस्य संजय पाल ने बताया कि आईपीएच विभाग सराहां के एसडीओ ने टिक्कर गांव की पानी का सप्लाई बंद की है। वहीं विभाग के जेई ने गांव के साथ एनएच पर लगे एक मात्र हैंडपंप को भी बंद कर दिया है।

आईपीएच विभाग सराहां ने एक सप्ताह पूर्व टिक्कर गांव में लगे हैंडपंप में मोटर जोड़ कर गांव वासियों को पानी देने की योजना बनाई, मगर विभाग उसे भी सिरे नहीं चढ़ा सका। एक सप्ताह से हैंडपंप बंद होने से गांव में पानी की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। इस बारे में आईपीएच विभाग सराहां के सहायक अभियंता अवनीश शर्मा ने बताया कि टिक्कर गांव में पानी की समस्या पेश से आ रही है। एक दो दिन में पानी की आपूर्ति कर दी जाएगी।

उधर, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग नाहन एसई बीसी भाटिया व अधिशाषी अभियंता राजेश मोगरा ने बताया कि ग्रामीणों की पानी की समस्या को हल करने के लिए एसडीओ सराहां को निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही पेयजल उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें