फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार, बुजुर्ग महिला का हाथ कुचला, गंभीर

Fri, 29 Apr 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ स्टेशन रोड पर हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्कूटी पर मां को लेकर बनूड़ जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारकर ट्रक ड्राइवर मौके  पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे में बुजुर्ग महिला को गंभीर चोटें आई हैं। महिला का इलाज पीजीआई में चल रहा है। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के बेटे की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को पीड़ित गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी मां निर्मलजीत कौर को लेकर जा रहा था। वह दड़वा पहुंचे कि तभी मनीमाजरा से बनूड़ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें साइड मार दी। साइड लगने से निर्मलजीत कौर के हाथ व शरीर का हिस्सा ट्रक के नीचे गया। हालांकि इसमें गुरविंदर सिंह को चोट नहीं आई।

इसके बाद कुछ दूर जा कर ट्रक चालक ने ट्रक रोका और मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस महिला को जीएमएसएच-16 लेकर गई। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई  रेफर कर दिया।
विज्ञापन


महिला पीजीआई में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने गुरविंदर सिंह के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें