फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माजरा में एटीएम कक्ष से चोरी के असफल प्रयास

Mon, 25 Apr 2016 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
सुजानपुर में एटीएम चोरी मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस चौकी क्षेत्र में पड़ने वाले एसबीआई के एटीएम कक्ष में चोरी का प्रयास किया गया। अज्ञात चोरों ने एटीएम मशीन में लगे नट्स खोलने के असफल प्रयास किए। माजरा पुलिस टीम ने सूचना मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच टीम सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी अनिल कुमार ने बताया कि माजरा में एसबीआई का एटीएम है। विगत रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम में चोरी के प्रयास किए। इसके लिए एटीएम कक्ष में लगी मशीन में छेड़खानी कर नट्स उतारने के प्रयास किए गए हैं। सुबह मौके पर पहुंचे लोगों ने इस बारे एसबीआई बैंक शाखा प्रबंधक माजरा को सूचित किया। बैंक प्रबंधन ने पुलिस चौकी में सूचना दी जिसके बाद पुलिस टीम एएसआई देवी सिंह की अगुवाई में मौके पर पहुंची। एटीएम से नकदी उड़ाने में आरोपियों को सफलता नहीं मिल सकी लेकिन असफल प्रयास जरूर किए गए हैं। पुलिस जांच टीम ने आसपास के व्यापारियों के ब्यान दर्ज कर लिए हैं जिससे एटीएम में चोरी के असफल प्रयास करने वाले आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि माजरा पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। एटीएम कक्ष में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें