फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के ड्राइवर ने दो बच्चों के साथ खाया जहर 

Mon, 25 Apr 2016 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में छोटेकाजीपुर की गुनगुन, हर्षित व उनका पिता। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
पूर्व मंत्री के ड्राइवर ने सोमवार की दोपहर आठ साल के बेटे, चार साल की बेटी को जहर खिलाने के बाद खुद खा लिया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार की शाम कहासुनी होने पर पत्नी को उसने मायके पहुंचा दिया था।
विज्ञापन


घर पर वह बेटा और बेटी के साथ था। सोमवार की दोपहर दो बजे कमरे में बच्चों के साथ बेड पर पड़े ड्राइवर के मुंह से झाग निकलता देख मां और भाई ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर उसके ससुराल वाले भी पहुंच गए।

कोतवाली के हजारीपुर निवासी रामआसर के दो बेटों में बड़ा बृजेश ड्राइवर है। दस साल पहले उसकी शादी खोआ मंडी में रहने वाली सोनी शर्मा से हुई थी। इनके दो बच्चे हर्षित (8) और बेटी गुनगुन (4) हैं। बृजेश दिलेजाकपुर में रहने वाले पूर्व मंत्री की गाड़ी चलाता है। रविवार की शाम वह नशे की हालत में घर आया था।
विज्ञापन


किसी बात पर उसका पत्नी सोनी से विवाद हो गया। मारपीट होने पर उसने सूचना सास को देने के साथ ही बेटी को ले जाने के लिए कहा। किसी के न पहुंचने पर रात में उसने सोनी को खुद ससुराल पहुंचा दिया और बच्चों को अपने पास रख लिया। सोमवार की सुबह बृजेश पत्नी को बुलाने ससुराल गया लेकिन उसने आने से मना कर दिया। लौटने के बाद दोपहर में बेटे हर्षित, बेटी गुनगुन को जहर खिलाने के बाद उसने खुद भी खा लिया।

दोपहर दो बजे कमरे में तीनों के कराहने की आवाज सुनकर मां सुभावती देवी और छोटा भाई देवेश पहुंचे तो उसने जहर खाने की जानकारी दी। पुलिस के साथ ही बृजेश के ससुराल वालों को सूचना देकर परिवार वाले तीनों को जिला अस्पताल ले आए। खबर पाकर पत्नी सोनी भी मां और पिता के साथ जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस को उसने बताया कि बृजेश शराब पीने का आदी है। रात में आने के बाद अक्सर मारपीट करता है। परिवार से अलग रहना चाहता है बृजेश कुशीनगर, सेंदुरिया निवासी रामआसरे गांव में रहते हैं, जबकि बड़ा बेटा बृजेश, छोटा देवेश के अलावा उनकी पत्नी सुभावती हजारीपुर में रहते हैं। वर्ष 2008 में बृजेश की शादी हुई थी। मां और पत्नी में संबंध ठीक न होने के कारण रोजाना विवाद होता था। इसी से बचने के लिए बृजेश अलग रहना चाहता था।

ड्राइवर ने पारिवारिक कलह में जहर खाया है। पत्नी और मां के बीच संबंध ठीक न होने पर रोजाना घर में विवाद होने की जानकारी मिली है। बच्चों को चूहा मारने की दवा खिलाने के बाद वह खुद भी उसे निगल गया। डॉक्टर ने तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई है। 
विज्ञापन

- विजयराज सिंह, इंस्पेक्टर, कोतवाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें