फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबकतरों की जोड़ी पुलिस की गिरफ्त में

Sun, 10 Jul 2016 10:39 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। बालीवुड फिल्मों में बंटी-बबली और जय-वीरू की जोड़ी मशहूर रही है। नाहन में भी लोगों को चूना लगाने वाली जय-बीरू टाइप की एक जोड़ी पहुंची थी। जेब काटने के इरादे से पहुंची इस जोड़ी के मंसूबों को सिरमौर पुलिस ने पूरा नहीं होने दिया। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान दोनों दबोच लिए गए। उनसे नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


 नाहन में रविवार को निकाली गई भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर जहां श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल रहा, वहीं रथ यात्रा में उमड़े लोगों की भारी भीड़ को देखकर जेबकतरे भी सक्रिय रहे। ऐसे ही दो जेबकतरों को पुलिस कर्मियों ने धर-दबोचा है जो भीड़ का फायदा उठा कर चोरी के मकसद से आए थे। दोनों जेब कतरे हरियाणा के अंबाला निवासी हैं।
पुलिस ने दोनों से दो मोबाइल फोन और 16 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान 2 जेब कतरों सागर व साहिल निवासी अंबाला को दबोचा है। यह कच्चा टैंक के समीप लोगों की जेब काटने का प्रयास करते हुए पकड़े गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए रथ यात्रा के दौरान पुलिस जवानों को सिविल ड्रेस में तैनात किया गया था जो लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें