फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने मारी बाइक को टक्कर, दो घायल

Sat, 12 Nov 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। नाहन-पांवटा सड़क मार्ग पर माजरा के समीप टोकिया में एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे मां और बेटा घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए पांवटा अस्पताल लाया गया। मां की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीना नामक एक महिला अपने बेटे के साथ बाइक पर पांवटा जा रही थी। अचानक एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि महिला सिर के बल जमीन पर गिर गई जिससे उसे गंभीर चोटें आई। जबकि बेटे को भी हल्की चोटें आई हैं। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उधर, पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें