फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की आठ पेटियां सहित दो गिरफ्तार

Thu, 23 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा पुलिस और सुरक्षा शाखा की संयुक्त टीम ने अवैध शराब समेत दो लोगों को दबोचा है। टीम ने पांवटा के यमुना पुल बैरियर पर वीरवार को नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पांवटा से उत्तर प्रदेश की तरफ जा रही कार से विभिन्न ब्रांड की 8 पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को पुलिस ने पांवटा-कालाअंब एनएच-7 पर नाका लगाया था। एएसआई अशोक कुमार, सुरक्षा शाखा के मुख्य आरक्षी धर्म सिंह, मुख्य आरक्षी सेवा सिंह और नवराज शर्मा की टीम वाहनों की तलाशी ले रही थी। इस बीच पांवटा की तरफ से एक कार आई। तलाशी लेने पर कार से विभिन्न ब्रांड की 8 पेटियां अवैध शराब मिली। कार सवार आरोपी अजय पुत्र राजपाल और दीपक पुत्र यशपाल निवासी जगजीतपुर कनखल हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया गया। पेटियों में विभिन्न ब्रांड की करीब 94 अवैध शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।

उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामले की पुुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि आरोपी अजय व दीपक के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अवैध शराब पांवटा के रास्ते उत्तर प्रदेश पहुंचाई जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें