नाहन (सिरमौर)।
नाहन पुलिस ने शहर के दो युवकों से नशीले कैप्सूल की खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने शहर के विल्ला राउंड में रात्रि गश्त के दौरान दो युवकों से 288 नशीले कैप्सूल बरामद किए। एसएचओ नाहन तिलकराज शांडिल के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई अमल में लाई। बताया जा रहा है कि आरोपी इन नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाले थे लेकिन पुलिस ने समय रहते रानीताल निवासी दिनेश व अमरपुर मोहल्ला निवासी काला को दबोच लिया।
उधर, एसएचओ तिलकराज शांडिल ने बताया कि मामला ड्रग इंस्पेक्टर को सौंपा जाएगा। शुक्रवार रात करीब ढाई बजे पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस ने आरोपियों को नशीले कैप्सूल की खेप समेत दबोचा। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।