पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस व सुरक्षा शाखा की संयुक्त टीम ने बहराल सतीवाला मार्ग पर नाके के दौरान चरस और नशीली दवाइयों की खेप लेकर आ रहे दो युवाओं को गिरफ्तार किया है। उनसे चरस और नशीली दवाइयां बरामद कर ली गई हैं। पांवटा के बातामंडी-बहराल से सतीवाला क्षेत्र मार्ग पर टीम ने वाहनों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
पांवटा पुलिस मुख्य आरक्षी दाता राम, सुरक्षा शाखा प्रभारी सेवा सिंह, नवराज शर्मा व विपिन समेत टीम बहराल-सतीवाला मार्ग पर नाका लगाया था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचे। संदेह होने पर तलाशी के लिए रुकवाया गया। बाइस सवारों के पास एक कैरी बेग था जिसमें तलाशी के दौरान 192 ग्राम चरस तथा 816 नशीले कैप्सूल मिले। आरोपियों की पहचान आशादीन(32) पुत्र कालूदीन निवासी संतोखगढ़ बेहड़वाला तथा लखबीर सिंह(34)पुत्र गुरमीत सिंह निवासी अमरकोट के रुप में हुई है। पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि दोनों आरोपियों आशादीन व लखबीर सिंह को चरस व नशीली दवाओं समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पांवटा अदालत में पेश किया जाएगा।