फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध नारियल तेल से लदे ट्रक से वसूला 1.15 लाख जुर्माना

Fri, 27 Nov 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नाहन/कालाअंब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में अवैध तरीके से नारियल तेल की ट्रेडिंग के एक मामले का खुलासा किया है। मिली जानकारी अनुसार वीरवार देर रात हरियाणा की सीमा में दाखिल होते ही ट्रक (यूपी-16सीटी-5129) दबोच लिया। जब पड़ताल की गई तो खुलासा हुआ कि तेल की ट्रेडिंग अवैध तरीके से की जा रही थी। मौके पर ही ट्रक में लदे माल की कीमत का आकलन किया गया। विभागीय टीम ने इसकी कीमत साढ़े चार लाख रुपये आंकी। इसके बाद मौके पर ही एक लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक विभाग को दिन में ही गोपनीय सूचना मिली थी। इसी के चलते आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त विनोद कुमार कश्यप के नेतृत्व में टीम ने ट्रक को दबोचने का जाल पहले ही बिछा दिया था। सफलता रात 12 बजे के आसपास मिली। विभाग की टीम में आबकारी एवं कराधान अधिकारी अजय राठौर, प्रेम कायस्थ, निरीक्षक कुलदीप भारद्वाज व लायक चांस्टा शामिल थे। सहायक आयुक्त विनोद कश्यप ने जुर्माना वसूली की पुष्टि की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें