फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो परिवारों में मारपीट, छह घ्ाायल

Fri, 27 Nov 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बद्दी/ नालागढ़ (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
जोघो थाना के तहत रामपुर बेरछा में दो परिवारों में रास्ते को लेकर जम कर मारपीट हुई। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ओर से क्रॉस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रामपुर बेरछा गांव के मक्खन सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई हिम्मत सिंह ने रास्ते को लेकर उसके घर में आकर झगड़ा किया तथा उसके भाई उजागर सिंह, पत्नी व बेटे सुरजीत के साथ मारपीट की। इससे उन्हें काफी चोटें आई है।

वहीं हिम्मत सिंह का कहना है कि मक्खन सिंह, उसकी पत्नी, भाई उजागर सिंह व बेटा सुरजीत ने उनके साथ बिना वजह झगड़ा किया तथा डंडो व लाठियों से उस पर हमला कर दिया। उसकी पत्नी उसे छुड़ाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की जिससे वह दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। उसके हाथ की अंगुली में फ्रेक्चर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी खजाना राम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों ओर से मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें