रोहनाट (सिरमौर)। थाना शिलाई के अंतर्गत गत्ताधार सड़क मार्ग पर दुमखर कैंची मोड़ के समीप एक स्कार्पियो गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को पांवटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार एक स्कार्पियो (एचपी 03बी 2700) शिलाई से लौजा जा रही थी। दुमखर कैंची मोड़ के समीप चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी करीब 30 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक सहित कुल चार लोग घायल हो गए हैं।
घायलों में 29 वर्षीय गोबिंद निवासी नैनीधार, 32 वर्षीय अतर सिंह निवासी बामल व 34 वर्षीय राजेंद्र सिंह निवासी उतरी को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिलाई पहुंचाया गया, जहां से उन्हें पांवटा के लिए रेफर किया गया।
पुलिस थाना शिलाई के एसएचओ दुला राम ने गाड़ी के गिरने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
----------------