फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का कुंडे से लटकता मिला शव 

Sat, 28 Jan 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज 
 सदर कोतवाली के मोहल्ला निर्मलनगर निवासी वीरेंद्र कुमार की पत्नी का शव उसके कमरे में साड़ी से लटकता मिला। मायके वालों ने दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की ओर से पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

थाना खीरी के गांव हरदासपुर निवासी अवधेश कुमार अवस्थी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी 23 वर्षीय सुरोचना की शादी 10 माह पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निर्मलनगर निवासी ओमप्रकाश के पुत्र वीरेंद्र कुमार के साथ की थी। उनका आरोप है कि पति और ससुराल के अन्य लोग एक लाख रुपये नगद, फ्रिज और कूलर की मांग को लेकर उसकी पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार की रात उसकी पुत्री की हत्या कर दी और शव को आत्महत्या दिखाने के लिए कमरे में कुंडे से लटका दिया। सदर कोतवाल ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से पति, ससुर ओमप्रकाश, सास सरोजनी देवी और देवर धर्मेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें