फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी ग्राहकों ने बैंकों, एटीएम के बाहर झेली दिक्कतें

Sat, 12 Nov 2016 10:05 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। 500 और 1000 रुपये के नोट बदलने के लिए लोगों की जद्दोजहद जारी रही। सरकारी फरमान के तीसरे दिन भी दुश्वारियां कम नहीं हुई। नोट बदलने और बैंकों में राशि जमा करने के लिए जहां बैंकों के अंदर लोगों की भीड़ जुटी वहीं एटीएम के बाहर दिनभर लंबी लाइनें लगी रहीं। लोगों को दिक्कतों का सामन करना पड़ा। दो दिन में जिले के बैंकों में 50 करोड़ रुपये से अधिक जमा हुए हैं, जबकि 500 और एक हजार रुपये के एक करोड़ रुपये से अधिक के नोट बदले गए। दो दिनों में लगभग एक लाख से अधिक लोगों ने बैंकों का रुख किया।

जनपद सिरमौर में बड़े नोट बदलने और बैंकों में धनराशि जमा करवाने में लोगों को भारी दिक्कतें हो रही है। नाहन और पांवटा शहर के अलावा सतौन, शिलाई, राजगढ़, सराहां, ददाहू आदि इलाकों के बैंकों में भी भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार को अधिकतर बैंकों में सुबह से ही लोग जुटने शुरू हो गए थे। नाहन बाजार में स्थित एसबीआई और यूको बैंक में तो लोगों की लाइन गेट से बाहर सड़क तक देखी गई।
विज्ञापन


उधर बाजार में भी बड़े नोट नहीं चल पा रहे हैं। दुकानदारों ने 500 और 1000 रुपये लेने से तौबा कर ली है। एटीएम में जुटी भीड़ पैसे निकालने के इंतजार में रही लेकिन एटीएम मशीनों में भी दो-ढाई घंटे के बाद कैश खत्म होता गया जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मोटे अनुमान के अनुसार दो दिनों के दौरान लगभग एक लाख लोगों ने बैंकों का रुख किया। पूरे जिले में 50 से 70 करोड़ रुपये तक बैंकों में जमा होने की बात कही जा रही है। जबकि करीब एक करोड़ रुपये के बड़े नोट एक्सचैंज किए गए।
अकेले पांवटा में करीब 25 करोड़, नाहन में 20 करोड़ रुपये तक बैंकों में जमा होने का अनुमान है। हालांकि, अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन बैंकों में जमा हुई अधिकतर राशि में 500 और 1000 रुपये के नोट शामिल थे।
विज्ञापन

--------
बाक्स के लिए---
पीएनबी-एसबीआई में दस करोड़ जमा
नाहन शहर के पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक में ही करीब दस करोड़ रुपये अब तक जमा हो चुके हैं। जबकि 50 लाख रुपये से अधिक के बड़े नोट एक्सचैंज हुए हैं। पीएनबी में 20 लाख और एसबीआई में 35 लाख रुपये बदले गए हैं। इसके अलावा अन्य बैंकों में भी भारी मात्रा में राशि जमा हुई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें