पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिनगर के एक परिवार को जागरण में शिरकत करना भारी पड़ गया। घर को सुनसान देख चोरों ने मौका पाकर लाखों के गहने, नकदी पर हाथ साथ कर दिया। इससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना माजरा पुलिस चौकी के तहत आने वाले गिरिनगर क्षेत्र से जुड़ी है।
जागरण से जब परिवार घर लौटा को देखा कि घर से लाखों के गहने, नकदी व 3 मोबाइल गायब पाए गए। परिजनों ने पुलिस में शिकायत करवा दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार गिरिनगर निवासी पूनम पुत्री ज्ञान चंद ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि विगत रात्रि परिवार गांव में आयोजित जागरण में गया था। इस बीच घर में केवल उसके पिता थे जो कुछ अस्वस्थ रहते हैं। वह रात को दवाई खाकर सो गए। जागरण से जब परिवार के सदस्य वापिस लौटे तो घर का सारा सामान यहां-वहां बिखरा पड़ा था। घर में रखे गहने व नकदी गायब थी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात चोर 3 तोले सोने, 1 किलो ग्राम चांदी, तीन मोबाइल फोन व 500 रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर गए हैं। शिकायतकर्ता ने चोरी हुए सामान का मूल्य 3 से 4 लाख रुपये बताया है। पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि पुलिस मौके पर भेज दी गई है। मामले में तफतीश जारी है जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
---बाक्स--
पांवटा शहर से अज्ञात चोरों ने उड़ाई बाइकें
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा शहर में चोरों के हौसले इस कद्र बुलंद हो गए हैं कि वह अब दिनदिहाड़े लोगों की बाइकों पर भी हाथ साफ करने लग पड़े हैं। बाइक चोरी के अब दो नये मामले सामने आए हैं। यहां पांवटा शहर के बीचों बीच से दो अलग स्थानों से चोरों ने एक साथ दो बाइकों पर हाथ साफ कर दिया है। चोरों ने एक बाइक बैंक शाखा के समीप से व दूसरी नप मैदान के समीप से चोरी की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि सीसीटीवी फुटैज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।