नाहन (सिरमौर)। हरिपुरधार के अंतर्गत ब्योंग टटवा के जंगलों में देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली है। जंगल से देवदार के दस हरे-भरे पेड़ काटकर धराशाही कर दिए गए। वन विभाग ने इस संदर्भ में पुलिस थाना संगड़ाह में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने भादंसं की धारा 379 और वन अधिनियम की धारा 41 और 42 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में वन खंड अधिकारी हरिपुरधार ने कहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ब्योंग टटवा इलाके से देवदार के दस पेड़ काट लिए हैं। उक्त पेड़ों की कीमत 51,442 रुपये बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उधर, वन खंड अधिकारी संगड़ाह की शिकायत पर वन कटान का एक अन्य मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार लजवा क्षेत्र में किसी ने देवदार के दो पेड़ों को काट लिया। इसकी कुल कीमत 47,490 रुपये आंकी गई है।
--------------------------