फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगीनंद स्कूल का छात्र सड़क दुर्घटना में घायल

Tue, 06 Dec 2016 07:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)।
विज्ञापन
अपहृत बालक की हत्या की जांच करती पुलिस - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद का एक छात्र सड़क दुर्घटना में गभीर रूप से घायल हो गया। छात्र की एक टांग में फैक्चर बताया जा रहा है। बहरहाल, पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मोगीनंद स्कूल का 7वीं कक्षा का विद्यार्थी समीर खान सुपुत्र कादर खान निवासी लालपीपल स्कूल के गेट के सामने एनएच-07 को पार कर रहा था। अचानक नाहन की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने छात्र को टक्कर मार दी।  बाइक सवार मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुए समीर को कालाअंब स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसकी बाईं टांग में फैक्चर होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। कालाअंब स्थित स्नेह अस्पताल के मुख्य सर्जन डॉ. एमएल गुप्ता ने बताया कि मोगीनंद स्कूल के छात्र समीर की बाईं टांग की घुटने से नीचे की हड्डी टूट गई है। उपचार के बाद छात्र को घर भेज दिया गया है। कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक सवार के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
-------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें