फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी ही निकाला पूर्व विधायक के घर चोरी का आरोपी

Thu, 02 Jun 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
 पूर्व विधायक अजय बहादुर के घर हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चोरी की इस वारदात में घर के नौकर का ही हाथ था। वीरवार को नाहन पुलिस के एक दल ने आरोपी को शिमला के संजौली से धर-दबोचा। अतिरिक्त थाना प्रभारी जयराम डोगरा (आईओ) और हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह की आरोपी बारुराम के ठिकाने पर नजर थी। पुलिस ने आरोपी को उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर ट्रैस किया। इसके बाद भी पुलिस के लिए आरोपी को पकड़ना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था।
विज्ञापन


 पुलिस को सफलता उस समय हाथ लगी जब आरोपी का फोटो मैच हुआ। पुलिस के पास पहले ही आरोपी का एक फोटो था। संजौली में जैसे ही आरोपी पर पुलिस की नजर पड़ी, उसे दबोच लिया। वीरवार को ही पुलिस आरोपी बारुराम को गिरफ्तार कर नाहन पहुंची।

गौर रहे कि नाहन के पूर्व विधायक एवं हिमफेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय बहादुर के घर 20 अप्रैल को लाखों की नकदी चोरी हुई थी। पुलिस थाना नाहन में अजय बहादुर की पत्नी कविता सिंह ने 4 लाख की चोरी का मामला दर्ज करवाया था। कविता सिंह ने अपने नौकर बारुराम पर संदेह जताया था। इसके बाद पुलिस आरोपी बारु राम निवासी माटला (पांवटा साहिब) को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी। चोरी को अंजाम देने के बाद बारुराम ने एसबीआई की नाहन शाखा से अपने अकाउंट में नकदी जमा की। इसके बाद वह शिमला के संजौली में नौकरी करने लगा। बहरहाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद नकदी को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस को यह सफलता पूरे 42 दिन बाद हाथ लगी है। एसपी सिरमौर सौम्या सांबाशिवन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को शिमला से पकड़ा है। पुलिस की टीम आरोपी को पकड़कर नाहन पहुंची है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें