फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग पर 14 वर्षीय बालक से कुकर्म करने का लगाया आरोप

Sun, 05 Mar 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
police
विज्ञापन

विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र के एक व्यापारी पर बालक (14) के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित बालक के परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई है कि पिछले वर्ष से आरोपी बच्चे के साथ कुकर्म करता रहा। साथ में धमकाता रहा कि किसी से कुछ कहा तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे। इसके बाद सहमा बच्चा बात को छिपाता रहा। अब, शिकायत करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अदालत में पेश करने पर आरोपी को तीन दिनों का पुलिस रिमांड मिला है।   मिली जानकारी के अनुसार आरोपी इंद्रजीत सिंह (62) पांवटा की एकता कालोनी का निवासी है। व्यापारी 14 वर्ष के एक बच्चे के साथ कई बार कुकर्म कर चुका है। घटना के खुलासे से परिजनों के साथ पुलिस जांच टीम भी हैरान रह गई।
विज्ञापन


आरोपी स्कूल आते जाते वक्त दुकान में ले जाकर बच्चे से कुकर्म करता था। इस बारे में जैसे ही परिवार को इसका पता चला तो उन्होंने पांवटा थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवा दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद आरोपी व पीड़ित बालक का मेडिकल करवा लिया गया है। 
विज्ञापन



उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान व एसएचओ अशोक चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद आरोपी इंद्रजीत सिंह(62) के खिलाफ आईपीसी की धारा-377, 506 व पोक्सो एक्ट की धारा- 4 के तहत मामला दर्ज हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें