फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर पर हमले के आरोपी नौ युवक दबोचे

Sun, 05 Mar 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो सराहां
विज्ञापन
Shimla Police
विज्ञापन

विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। पंजाब के पिंजौर में एक फाइनेंसर के घर हमला करने के बाद फायरिंग कर फरार नौ हमलावर युवकों को सराहां पुलिस ने दबोच लिया है। पंजाब पुलिस से वायरलेस पर मिली सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। उनकी दो लग्जरी कारें भी कब्जे में ली हैं। आरोपियों से डंडे और रॉडें भी बरामद हुईं हैं। 


पुलिस के मुताबिक पिंजौर के अमरावती में रविवार को फाइनेंसर भूपेंद्र सिंह उर्फ बब्बू और उसका साथी अपने घर पर थे। करीब 10 बजे दो गाड़ियों में योगेश, गोपाल कुमार, सतवीर सिंह, तारा सिंह, अमरीक सिंह, गुरुप्रीत, पाली, अमित कुमार और समर वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के चलते इन युवाओं ने फाइनेंसर पर हमला कर दिया। भूपेंद्र पर फायरिंग भी की, लेकिन उसे गोली नहीं लगी। 
विज्ञापन



भूपेंद्र सिंह का घर अमरावती पुलिस चौकी के नजदीक होने के कारण वह भागकर चौकी में पहुंच गया। इस बीच, हमलावरों ने रॉड से उस पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने भूपेंद्र सिंह के साथी मंगा राम पर भी तेजधारदार हथियार से हमला किया। इसके बाद पंजाब, हरियाणा और हिमाचल पुलिस को सूचना दी गई। आरोपियों ने सराहां में पुलिस नाका देख जल्दबाजी में गाड़ी मोड़ी और सराहां बाजार के भीतर चल दिए। बाजार में भीड़ देख दोनों गाड़ियां बीडीओ कार्यालय के पास बेतरतीब ढंग से खड़ी कीं और चंबोडा गांव की तरफ भागे। पुलिस और ग्रामीण भी उन्हें पकड़ने गांव पहुंच गए।
विज्ञापन



 थाना प्रभारी जयराम डोगरा ने बताया कि पुलिस ने हरियाणा पुलिस को सभी नौ आरोपी सौंप दिए हैं। थाना प्रभारी पिंजौर दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें