पांवटा साहिब (सिरमौर)। न्यू ईयर पर सिरमौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पांवटा और राजवन पुलिस ने दो मामलों में अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। दोनों मामलों में 151 शराब की बोतलें बरामद र्हुइं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पहला मामला एनएच पर महाराणा प्रताप चौक के समीप तथा दूसरा ग्राम बांगरन में पकड़ा गया है। पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एएसआई नौख राम की टीम शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे एनएच-7 पर नाका लगा कर चेकिंग कर रही थी। रात को महाराणा प्रताप चौक के समीप एक बोलेरो गाड़ी पांवटा की तरफ आती दिखी। पुलिस टीम ने वाहन की चेकिंग के दौरान 12 पेटियां(144 बोतलें) अवैध देसी शराब की पकड़ी। आरोपी किशन सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी गिरिपार जामना के पास देसी शराब ले जाने के बारे में कोई भी दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।
दूसरे, मामले में राजबन पुलिस टीम ने बांगरन, चांदनी व सतौन के आसपास अवैध शराब पकड़ने को छापेमारी की। इस दौरान बांगरन में एक महिला से अवैध शराब की 7 बोतलें बरामद हुई हैं। महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
--------------------