फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्लाबाग में पिकअप गिरी, चालक की मौत

Thu, 11 Aug 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन-नेरीपुल सड़क मार्ग पर शिल्लाबाग के पास एक पिकअप के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह यह पिकअप सोलन से राशन लेकर नेरवा (चौपाल) जा रही थी। करीब चार बजे शिलाबाग के पास पहुंचते ही पिकअप नंबर- एचपी 63ए 1796 गिरि नदी में गिर गई। इसमें चालक ही सवार था जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


जिले में मूसलाधार बारिश की वजह से सड़कें तहस-नहस हो गई है जिससे अकसर दुर्घटनाएं हो रही है। दो दिन पहले ही बोहलियों के समीप सड़क दुर्घटना में पति पत्नी व उनका तीन साल का बच्चा बुरी तरह से घायल हो गए थे। ताजा घटनाक्रम में शिल्लाबाग के पास पिकअप लुढ़कने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन मूसलाधार बारिश के कारण शव नहीं निकाला।

लगातार दो-तीन घंटे ग्रामीण तलाश करते रहे। इस बीच जीप में एक आरसी भी मिली। आरसी में यह गाड़ी चौपाल के नेरवा निवासी  रणजीत सिंह के नाम पर है। दुर्घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। उधर, डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि इस दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान हो गई है। मृतक देवेंद्र उर्फ काका (28) नेरवा चौपाल के न्यूटी गांव का निवासी है।
विज्ञापन


राजगढ़ सिविल अस्पताल में वीरवार को मात्र एक ही डॉक्टर ड्यूटी पर तैनात था। अस्पताल में खाली पड़े पदों के कारण पहले वह पोस्टमार्टम करने के लिए इंकार करते रहे, लेकिन लोगों के आग्रह पर उन्होंने ही पोस्टमार्टम किया। इस दौरान मरीजों को देखने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें