फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निहालगढ़ में संदिग्ध रूप से मृत मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर

Wed, 01 Mar 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र के ग्राम निहालगढ़ के समीप राष्ट्रीय पक्षी मोर संदिग्ध रूप से मृत मिला है। ग्रामीणों ने विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम मृत पक्षी का पोस्टमार्टम करवाएगी जिससे पता चल सके कि राष्ट्रीय पक्षी की नेचुरल मौत है या फिर राष्ट्रीय पक्षी को शिकारियों ने मारा है।
विज्ञापन


बुधवार को डीएफओ पांवटा को निजी क्षेत्र में एक मृत मोर पड़े होने की सूचना ग्रामीणों से मिली। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर भेज दी गई है। मौके पर मिला मोर, काफी गल सड़ गया था जिससे लगता है कि काफी समय पहले, निहालगढ़ के समीप पड़ा हुआ था। आसपास के जंगल क्षेत्र में काफी संख्या में मोर पाये जाते हैं जिन पर अवैध शिकार करने वालों की नजरें टिकी होती हैं। हालांकि, वन विभाग के कर्मियों की टीम क्षेत्र में गश्त करती रहती है। बता दें कि पिछले 3 माह से पांवटा क्षेत्र में संदिग्ध रूप से पहले एक हिरन मिला, फिर बीते माह बहराल क्षेत्र में एक हाथी मृत मिला था जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट देहरादून से आनी बाकी है। अब बुधवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर संदिग्ध रूप से मरा हुआ मिला है। 
उधर, डीएफओ पांवटा एसएस राणा ने पुष्टि की है। डीएफओ ने कहा की निहालगढ़ के समीप एक मोर मृत मिला है। वन विभाग की टीम मौके पर भेज दी गई है। मृत मोर को कब्जे में ले लिया गया है। वेटनरी डॉक्टर की टीम पोस्टमार्टम करेगी जिससे पता चल सकेगा कि मोर की नेचुरल डेथ हुई या मारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें