फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत मामले की जांच शुरू

Sun, 21 Aug 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। ग्राम पंचायत पातलियों निवासी युवक हरदीप सिंह की संदिग्ध मौत की जांच शुरू हो गई है। इस मामले में जहां पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है वहीं स्वास्थ्य विभाग भी जांच कर रहा है। स्वास्थ्य निदेशालय ने पूरे मामले की सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है। सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने डॉ. डीडी शर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।  
उल्लेखनीय है कि हरदीप सिंह (36) पुत्र जगत सिंह को अचानक पेट दर्द उठा। शुक्रवार रात मरीज को ढाई बजे सिविल अस्पताल पांवटा उपचार के लिए पहुंचाया। उपचाराधीन मरीज की देर रात को अचानक ज्यादा तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर 5 बजे अस्पताल से चले गए। परिजन अस्पताल में तलाशते रहे। उनके जाने पर अस्पताल में कोई दूसरा डॉक्टर भी नहीं पहुंचा था। इससे मरीज की सुबह करीब 7 बजे मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर मरीज को रेफर भी नहीं किया गया। इससे आक्रोशित होकर परिजनों ने उपचार में लापरवाही का पांवटा थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन


उधर, सूत्र बताते हैं कि पुलिस अब हाजिरी रजिस्टर व ड्यूटी रोस्टर रिकार्ड अपने कब्जे में लेने वाली है। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या व लापरवाही का मामला दर्ज कर किया है। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिजनों की तरफ से डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। एमओ इंचार्ज को लिख दिया गया है। जांच कर रही टीम हाजिरी रजिस्टर व ड्यूटी रोस्टर समेत संबंधित रिकार्ड कब्जे में लेगी।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि निदेशक स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले की रिपोर्ट मांगी है। अस्पताल के प्रभारी डॉ. डीडी शर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। निदेशक ने इस मामले की रिपोर्ट मांगी है, जो सोमवार तक भेज दी जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें