फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में स्नान करने उतरा 27 वर्षीय श्रद्धालु डूबा

Tue, 30 Aug 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम के श्मशान घाट के पास घाघरा नदी द्वारा हो रही कटान।
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा यमुना नदी में स्नान करने उतरा 27 वर्षीय श्रद्धालु डूब गया। अन्य साथियों ने युवक के डूबने की सूचना पुलिस थाने में दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोर के सहयोग से सर्च अभियान जारी है लेेकिन खबर लिखे जाने तक डूूबे युवक का कोई पता नहीं चल सका। इस वर्ष बरसात में यमुना नदी में डूूबने का दूसरा मामला है। इससे पहले कुंजा मतरालियों के समीप नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक बह गया था जिसका शव तीसरे दिन हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से बरामद हुआ था।  
विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार हरियाणा यमुनानगर के ग्राम व थाना छप्पर निवासी बंटी (27) पुत्र बाबू राम अपने कुछ साथियों के साथ पांवटा पहुंचा। धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने के बाद यमुना नदी में पवित्र स्नान करने उतरा। आजकल नदी में पानी का जल स्तर अधिक है। अचानक युवक डूबने लगा। इसके बाद यमुनाघाट पर आसपास मौजूद लोग सहायता को चिल्लाए। पुलिस थाने मे सूचित कर दिया।
थाना प्रभारी अशोक चौहान समेत टीम मौके पर पहुंची। लोकल गोताखोर की सहायता से सर्च अभियान चलाया गया लेकिन डूबे युवक का पता नहीं चल सका है। उधर, थाना प्रभारी अशोक चौहान ने यमुनानगर के युवक बंटी(27) पुत्र बाबूराम के डूबने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें