फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिपार के पनोग पंचायत मे व्यक्ति की मौत

Fri, 13 Jan 2017 10:43 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिपुरधार (सिरमौर)। गिरिपार इलाके के हरिपुरधार क्षेत्र की पनोग पंचायत के क्लोग में एक व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जंगल में पशु चराने के दौरान 39 वर्षीय संतराम पुत्र देई राम का पैर अचानक फिसल गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से प्रभावित परिवार को आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


स्थानीय पंचायत उपप्रधान राजेंद्र ने बताया कि संतराम ही परिवार में ऐसे व्यक्ति थे जो पूरे परिवार का पालन पोषण करते थे। ऐसे में परिवार की आर्थिक सहायता बेहद जरूरी है। अब परिवार के समक्ष रोजी रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। गरीबी के साथ-साथ पूरे परिवार के भरण पोषण का जिम्मा भी मृतक संतराम के सिर पर था। लोहड़ी पर्व पर हुए इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से परिवार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें