पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस व सुरक्षा शाखा टीम ने एक आरोपी को अफीम समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तराखंड से हिमाचल में प्रवेश कर पहुंचा था। पांवटा में कन्या स्कूल संपर्क मार्ग पर पुलिस टीम ने नाका लगाया था। तलाशी के दौरान आरोपी से 88 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
एएसआई रामपाल, सुरक्षा शाखा प्रभारी धर्म सिंह, मुख्य आरक्षी सेवा सिंह, आरक्षी नवराज शर्मा व एचएचसी राकेश की टीम ने पांवटा उत्तराखंड की सीमा के समीप नाका लगाया था। एनएच मार्ग से कन्या रावमापा पांवटा मार्ग पर एक इंडिको गाड़ी को चेकिंग के लिए रुकवाया गया। तलाशी के दौरान आरोपी वाहन चालक किरन कुमार पुत्र राम कुमार निवासी बद्रीपुर जामनीवाला मार्ग से 88 ग्राम अफीम बरामद की गई है जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि अफीम समेत आरोपी किरण कुमार गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज होगा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।