पांवटा साहिब(सिरमौर)। पिछले 45 दिनों से गोंदपुर की दवाई इकाई व मजदूर यूनियन के बीच विवाद जारी है। मजदूर यूनियन ने आमरण अनशन, क्रमिक भूख हड़ताल भी कर ली है। कई बैठकों व समझौते के प्रयास हो चुके हैं। विधायक पांवटा विस क्षेत्र भी दोनों पक्षों के बीच समझौते प्रयास कर चुके है लेकिन मंगलवार को भी विवाद नहीं सुलझ सका है।
जी-लैब दवा इकाई प्रधान ब्रजमोहन, शैलेंद्र, अमर सिंह, अजय कश्यप, सतपाल, सुखदेव व अनिल कुमार ने कहा कि स्थानीय विधायक की मध्यस्थता में विवाद समाप्त करने के प्रयास हुए। इसमें मजदूर यूनियन के उप प्रधान शैलेंद्र व सुखदेव को कंपनी वापिस लेने पर मान गए। जबकि, 4 अन्य मजदूरों पर जांच बिठाने की बात कही गई। इसके बाद मंगलवार को सभी मजदूर वापिस कार्य पर लौट गए लेकिन कंपनी प्रबंधन ने ठेकेदार के पास कार्यरत कामगारों को काम पर लेने से मना कर दिया।
इसके बाद विवाद जस का तस ही रह गया है। संघर्ष में साथ रहे इन ठेकेदार के 40 से 50 मजदूरों को वापिस नहीं लेने से यूनियन कार्यकर्ता खफा है। मजदूर नेता का कहना है कि कामगारों को गलत तरह की अंडर टेकिंग लेने को मजबूर किया जा रहा है जिसमें कामगार मांगों को लेकर हड़ताल व धरना कभी नहीं करेंगे। हड़ताल पर जाएंगे तो एक दिन का अवकाश होने पर 8 दिन का वेतन काटा जाएगा। इसलिए मंगलवार को भी कामगारों ने हड़ताल जारी रखी है।
--------------
- विवाद सुझाने का प्रयास जारी रहेंगे : किरनेश जंग
पांवटा विधानसभा क्षेत्रन के विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि विवाद सुलझाने के प्रयास जारी रहेंगे। दोनों पक्षों के बीच बैठक कर विवाद सुलझा लिया जाएगा।
-----------------