फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल तिब्बती युवती ने तोड़ा दम

Fri, 01 Apr 2016 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वीरवार को गिरिपार के तिलौरधार में हुए सड़क हादसे में घायल तिब्बती युवती ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


बताते चलें कि वीरवार को तिलौरधार तिब्बत कालोनी संपर्क मार्ग पर आल्टो कार गहरी खाई में गिर गई थी जिसमें बुजुर्ग महिला नामबोल (58) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। हादसे में घायल महिला पैंपो लामो (38) गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल पांवटा से परिजन देहरादून अस्पताल ले गए थे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें