डीएसपी और एसएचओ की टीम ने की खनन पर कार्रवाई
पांच दिन में 61 वाहनों से वसूला गया 4.64 लाख जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। डीएसपी और एसएचओ पांवटा टीम की अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी है। एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन के निर्देश पर पिछले सप्ताह से अवैध खनन पर शिकंजा कसा गया है। ओवर लोडिंग व अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पिछले 5 दिनों के भीतर पांवटा पुलिस ने 61 वाहन संचालकों को करीब 4.64 लाख जुर्माना राशि वसूली है। इन दिनों अवैध खनन करने में हड़कंप मचा हुआ है। डीएसपी भीष्म ठाकुर व एचएचओ लायक राम सिसौदिया की टीमों ने रविवार रात व सोमवार को भी कार्रवाई की। पांवटा क्षेत्र की यमुना नदी क्षेत्र, गिरि, बाता नदी समेत सहायक नदी नालों में भी छापामारी की गई। नवादा, भूपपुर, रामपुरघाट, मतरालियों व एनएच मार्ग पर नाका लगाया गया। इस दौरान ओवर लोडिंग व अवैध खनन के 5 ट्रक ट्रालों से 63 जुर्माना राशि वसूली। एसएचओ समेत थाने की टीम ने 4 वाहनों को अवैध खनन करते पकड़ा। इनके संचालकों को 31 हजार जुर्माना किया गया।
डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि अवैध खनन व ओवर लोडिंग के कुल 9 मामले पकड़े हैं। इन वाहनों के संचालकों से 94 हजार जुर्माना राशि वसूली गई।